शाहजहांपुर (संदीप भारद्वाज): थाना शाहजहांपुर पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए रीको एरिया घीलोठ में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 39,950 रुपये नकद व ताश के पत्ते बरामद कर धारा 13 आरपीजीओ में प्रकरण दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश खिंची आरपीएस व वृत्ताधिकारी नीमराना सुश्री चारुल गुप्ता आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रकिता पु.नि. के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
*घटना का विवरण*
27 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रीको एरिया घीलोठ में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर सउनि ओमप्रकाश, सउनि अजीत सिंह, सउनि सत्यबीर सिंह मय जाप्ता के साथ मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर 5 आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 39,950 रुपये की जुआ राशि व ताश के पत्ते बरामद हुए।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. अशोक पुत्र ब्रजलाल, जाति अहीर, उम्र 45 साल, निवासी नानगवास, थाना मांढण।
2. खुशीराम पुत्र हरिराम, जाति ब्राह्मण, उम्र 39 साल, निवासी घीलोठ, थाना शाहजहांपुर।
3. पुरणचन्द पुत्र लालचन्द, जाति अहीर, उम्र 30 साल, निवासी डाबडवास, थाना मांढण।
4. ओमवीर पुत्र रविदत्त, जाति अहीर, उम्र 35 साल, निवासी बीरनवास, थाना मांढण।
5. सत्यवीर सिंह पुत्र विशम्भर सिंह, जाति राजपूत, उम्र 38 साल, निवासी डाबडवास, थाना मांढण।
*कार्रवाई टीम*
थानाधिकारी प्रकिता पु.नि., सउनि सतवीर सिंह, सउनि अजीत सिंह, कानि. सुरेश कुमार 992, कानि. ओमप्रकाश 783, आरटी सीताराम 690, आरटी विरेन्द्र कुमार 688, चालक कानि. रामवीर सिंह 1081।