शाहजहांपुर (संदीप भारद्वाज): अम्बर कम्पनी के बाहर मजदूरों का धरना शनिवार रात से लगातार जारी है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि कम्पनी बिना पूर्व सूचना के मजदूरों को नौकरी से निकाल रही है तथा कम्पनी का संचालन नोएडा स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी के विरोध में कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।धरना स्थल पर जिला परिषद वार्ड नंबर 8 के सदस्य संदीप फौलादपुर भी शनिवार रात से कर्मचारियों के साथ मौजूद हैं और उनकी मांगों का समर्थन कर रहे हैं। मजदूरों और कम्पनी प्रबंधन के बीच हुई पहली वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते बातचीत विफल रही और धरना जारी है। धरने पर बैठे कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि कम्पनी सभी प्रभावित कर्मचारियों को तीन महीने का एडवांस वेतन (सैलरी) प्रदान करे, ताकि कम्पनी के स्थानांतरण और रोजगार प्रभावित होने की स्थिति में उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।
*अम्बर कम्पनी के बाहर मजदूरों का धरना जारी, तीन महीने की एडवांस सैलरी की मांग
By -
June 28, 2026
0
Tags: