एरिया डोमिनेशन अभियान में हिस्ट्रीशीटर व 10 हजार का इनामी सुमेर सिंह गुर्जर गिरफ्तार, 18 अपराधी पकड़े

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (योगेश शर्मा): जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश आईपीएस के निर्देश पर 27 व 28 जून 2026 को चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थाना कोटपूतली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना के हिस्ट्रीशीटर व 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी सुमेरसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही स्थाई व गिरफ्तारी वारंट में फरार चार वारंटियों व शांति भंग के आरोप में 14 लोगों सहित कुल 19 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली नाजिम अली आरपीएस के निर्देशन व वृत्ताधिकारी कोटपूतली लक्ष्मी सुथार आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा पु.नि. के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई थीं।
*कार्रवाई का विवरण*

27 जून 2026 को गठित टीमों ने आसूचना संकलन कर हिस्ट्रीशीटर सुमेर सिंह पुत्र रामेश्वर, जाति गुर्जर, उम्र 26 साल, निवासी गोपालपुरा को गिरफ्तार किया। वह थाना कोटपूतली के प्रकरण संख्या 210/26 धारा 70(1) बीएनएस व 3-1(डब्ल्यू), 3-2(5) एससी/एसटी एक्ट में सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित था। इसके अलावा स्थाई वारंटी पतराम गुर्जर निवासी सरदारपुरा व गिरफ्तारी वारंटी देव कुमार मरोडिया उर्फ जस्सू, रामकुंवार निवासी रामसिंहपुरा तथा यादराम निवासी वार्ड नंबर 16 ढाणी डासावाली को गिरफ्तार किया गया। शांति भंग के आरोप में संजय जांगीड़ निवासी वार्ड नं. 06, नरेन्द्र उर्फ लीलू निवासी सरदार स्कूल के पास, मदन सैनी निवासी बुचाहेड़ा व विकाश माथुर निवासी बुचाहेड़ा सहित कुल 14 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

* गठित टीम: थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा पु.नि., सउनि धवलाराम, सउनि शमशेर सिंह, सउनि रामकुमार, कानि. दयाराम 570, कानि. अशोक 522, महिला कानि. समता 447, कानि. विकाश 1012।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!