25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ लीला गिरफ्तार, देशी पिस्टल व 4 कारतूस बरामद

AYUSH ANTIMA
By -
0

प्रागपुरा (योगेश शर्मा): अवैध फायर आर्म्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना प्रागपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कोटपूतली थाने के हिस्ट्रीशीटर व 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अनिल उर्फ लीला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान आरपीएस व वृत्ताधिकारी विराटनगर उमेश कुमार निठारवाल आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी भजनाराम पु.नि. के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

*कार्रवाई का विवरण* 
28 जून 2026 को गठित टीम ने आसूचना संकलन के आधार पर दबिश देकर इनामी आरोपी अनिल उर्फ लीला पुत्र दाताराम, जाति गुर्जर, उम्र 24 साल, निवासी बालका की ढाणी, तन गोपालपुरा, थाना कोटपूतली को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक देशी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल उर्फ लीला कोटपूतली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कोटपूतली, पनियाला, सरुंड, प्रागपुरा सहित अन्य थानों में लूट, मारपीट व फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं। वह थाना प्रागपुरा के मु.न. 06/2026 धारा 316(3), 61(2) बीएनएस में 2,58,12,500 रुपये के कॉपर चोरी के मामले में मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत प्रकरण दर्ज कर जब्त अवैध हथियारों के स्रोत व नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!