बानसूर (योगेश शर्मा): थाना बानसूर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 45 पव्वे अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली नाजिम अली खान आरपीएस के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बानसूर के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश यादव पु.नि. के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम अवैध शराब बेचान करने वालों पर सख्त निगरानी रख रही थी।
*कार्रवाई का विवरण*
26 जून 2026 को टीम को अवैध शराब बेचान करने वाले के संबंध में आसूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बिन्टू पचेरवाला पुत्र संतोष पचेरवाल, जाति धानका, उम्र 34 साल, निवासी कांसली, थाना सरुंड, जिला कोटपूतली-बहरोड़ को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध देशी शराब के 45 पव्वे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ धारा 19/54 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
*गठित टीम: थानाधिकारी राजेश यादव पु.नि., एएसआई धर्मपाल सिंह, कानि. अनिल कुमार 504, कानि. मुकेश कुमार 742।