एसडीएम अजीत सिंह राठौड़ ने उप जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नवनियुक्त एसडीएम अजीत सिंह राठौड़ ने उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण केंद्र पर दवाईयां लेने के लिए महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी हुई मिलीं। इस पर एसडीएम राठौड़ ने पीएमओ डॉ.राजेश जैन को ऐसी स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पताल के शौचालयों में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। इसको लेकर उन्होंने नियमित और सुचारू रूप से सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम राठौड़ ने इंडोर में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान आमजन और मरीजों के परिजनों ने एसडीएम को बताया कि चिकित्सालय परिसर में आए दिन जेबकतरों द्वारा वारदातें की जा रही हैं। जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीम ने थानाधिकारी घासीराम से मौके पर ही दूरभाष से अस्पताल परिसर में आवश्यक पुलिस जाप्ता तैनात करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पीएमओ डॉ.राजेश जैन ने एसडीएम को बताया कि 19 अप्रैल से 18 मई तक 27 हजार 835 की ओपीडी हुई है। आईपीडी में 1000 मरीज भर्ती हुए हैं।अस्पताल में 117 तरह की जांचों की सुविधा उपलब्ध हैं तथा 117 ही प्रकार की दवाइयां भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 70 से 90 एक्स-रे किए जा रहे हैं तथा 30 से 40 मरीजों की सोनोग्राफी हो रही है। मौसमी बीमारी लू व ताप घात के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की हुई है। अस्पताल में सभी विशेषज्ञ उपलब्ध है तथा ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में वार्ड बॉय व सफाई कर्मी के पद रिक्त हैं। अस्पताल निरीक्षण के दौरान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर कृष्ण कान्त, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर उमेश पारीक तथा उपखण्ड कार्यालय के वरिष्ठ सहायक चित्रांश माथुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!