सोमवती अमावस्या पर दिनभर चला दान पुण्य का दौर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: सोमवती अमावस्या पर शहर में जगह-जगह दान-पुण्य का दौर चलता रहा। इस अवसर पर दान और पूजा अर्चना के साथ ही पितरों के निमित्त तर्पण किया। सोमवती अमावस्या के संयोग में भक्तों ने प्रभु के दर्शन किए और मनौती मांगी। श्रद्धालुओं ने कोलायत सरोवर में डुबकी लगाकर पितरों को नमन किया, वहीं गौशालाओं में जाकर भक्तों ने माता को हरा चारा खिलाया। गौशालाओं में दिनभर श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी रहा। मंदिरों में भी विभिन्न आयोजन हुए। मंदिरों में मनमोहक झांकियां सजाई गई। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए पीपल पूजा की। पीपल को महादेव का रूप मानकर महिलाओं ने उस पर धागा बांधा मन्नत मांगी। पीपल की 108 परिक्रमा कर उपवास भी रखा। बड़ी संख्या में जिले के श्रद्धालु़ कपिल मुनि की तपोभूमि कोलायत पहुंचे। यहां कपिल सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। तालाब में डूबकी लगाने का सिलसिला अलसुबह ही शुरू हो गया। इतना ही नहीं श्रद्धालुओं ने घाट पर हो रहे हवन पर आहुतियां देकर भी पुण्य कमाया। नगर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए भी भक्तों की कतार लगी रही। कुलदेवी डेहरु माता के स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम में पुरुषोत्तम मास की बड़ी सोमवती अमावस्या के दिन पंडित पुखराज भादानी के आचार्यत्व में सुबह 8 बजे विशेष पूजा, गणपति पूजन, मंडप पूजन, अभिषेक व 11 बजे अमावस्या हवन का आयोजन किया गया। हवन में समाज के प्रमुखजन बद्री महाराज सूरजडा, रामरतन पुरोहित व अन्य भक्त हवन में पूजा अर्चना की गई।

*दिनभर चला दान-पुण्य*

सोमवती अमावस्या पर नगर में दिन भर दान-पुण्य का दौर भी चला। करमीसर रोड स्थित ओसिया माता मंदिर में लड्डो गुड्डू भोजनालय की ओर से 5100 भोजन की थाली का वितरण किया गया। यह थाली जरूरतमंद गरीबो को दी गई, वहीं अनेक स्थलों पर लोगों ने गायों को चारे की व्यवस्था करवाई। पीबीएम अस्पताल में रोगियों व असहायों को फल दूध वितरित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!