शहरी सेवा शिविरों में नागरिकों को मिल रहा सरकारी सेवाओं का लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के नगरीय क्षेत्रों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराना है। शहरी सेवा शिविरों में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं। शिविरों में लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना (69ए, 54ई, 56बी, 60सी), सड़क व नालियों की मरम्मत, पेचवर्क कार्य, फेरोकवर एवं मैन हॉल्स की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट दुरस्त करना, सीवर लाइन के लीकेज की मरम्मत, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ट्रेड लाईसेंस, फायर एनओसी, ओएफसी मोबाइल टावर एनओसी, ईडब्लूएस प्रमाण पत्र, फ्लैगशिप योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति जारी करना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना एवं कुसुम योजना के आवेदन, बकाया लीज राशि जमा कराने पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट, बकाया लीज राशि वर्ष 2025-26 तक एक मश्त शिविर में जमा करने पर 100 प्रतिशत छूट, फ्री होल्ड के लिए 10 वर्ष तथा लीज मुक्ति के लिए 8 वर्ष की लीज राशि अग्रिम एकमुश्त जमा कराने पर बकाया लीज राशि 60 प्रतिशत, नामान्तरण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट, ईडब्लूएस एवं एलआईजी श्रेणी के आवंटियों द्वारा बकाया किस्तों की एकमुश्त जमा राशि पर ब्याज एवं शास्ति में 100 प्रतिशत की छूट, लॉटरी से आवंटित आवासीय भूखण्डों के 10 वर्ष की अवधि पूर्ण होने से पूर्व विक्रय किए जाने के प्रकरणों में शास्ति में 50 प्रतिशत की छूट, लॉटरी या नीलामी से आवंटित ऐसे आवासीय भूखण्ड, जिनकी निलामी या आवंटन राशि पूर्ण जमा, उन्हें बिना ब्याज एवं शास्ति के पट्टा वितरण सहित स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, राजस्व एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शिविरों के माध्यम से आमजन को राहत प्रदान करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ले रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!