राज्य सरकार आमजन के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध: अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत मंगलवार को आहोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देसू में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आम जन के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है तथा राज्य में आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। 
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को पीएम स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्थानीय ग्रामीणों को पट्टे वितरण किए एवं शिविर का अवलोकन करते हुए ग्रामीणों की परिवेदनाओं के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने कहा की राज्य सरकार ज़िलें में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित करने हेतु प्रयासरत है। इस अवसर पर आहोर उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, बंशीलाल सुथार, रिखबेश सुथार, जसवंत सिंह, महावीर सिंह, पूरण सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। 

*गुरूवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन*

ग्रामीण सेवा शिविर के तहत 18 जून, गुरूवार को जालोर उपखंड की मडगांव, आहोर उपखंड की सुगालिया जोधा, बागोड़ा की खोखा, सायला की जीवाणा, भीनमाल की जुंजाणी, जसवंतपुरा की सावीधर, रानीवाड़ा की धानोल, चितलवाना की निम्बाउ व सांचोर उपखंड की सेड़िया ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!