विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करें: जिला कलक्टर

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी व ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थय अवसंरचना मिशन, अमृत योजना, पंच गौरव योजना, पीएम स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय राजीविका के तहत नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, सोलर दीदी, कृषि सखी, पशु सखी एवं बैंक सखी कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र महिलाओं का नामांकन सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में संचालित ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों की व्यापक रूप से मॉनिटरिंग करने के दिशा-निर्देश दिए तथा इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने की बात कही।

*संपर्क पोर्टल पर परिवादों की हो नियमित मॉनिटरिंग*

जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, सीएमएचओ डॉ.भेराराम जाणी, एसीएफ भंवर सिंह सोढा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!