श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): बार संघ अध्यक्ष ललित कुमार मारू के नेतृत्व में सुमित गोदारा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, राजस्थान सरकार को कोर्ट बिल्डिंग, न्यायिक अधिकारियों के आवास, एमजेएम कोर्ट स्थापना तथा तहसील कार्यालय परिसर में अधिवक्ता भवन निर्माण के लिए ज्ञापन दिया। साथी अधिवक्ता सत्य नारायण प्रजापत, प्रकाश राजपुरोहित, ओम प्रकाश बरोठिया, मदन गोपाल स्वामी, सुखदेव व्यास आदि मंत्री को विभिन्न मांगों का ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे।
3/related/default