मनुष्य के दुख का कारण हमारी असीमित इच्छाएं हैं: संत भास्कर भारद्वाज

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटकासिम (जयबीर सिंह): पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोट कासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रवचन करते हुए संत भास्कर भारद्वाज ने कहा आज हमारी तमन्नाएं बढ़ती जा रही है और हमारी असीमित इच्छाएं ही दुख का मुख्य कारण है। गुरुदेव ने आगे कहा कि हमें अधिक से अधिक मेहनत करनी चाहिए, अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए और बहुत सीमित इच्छाएं रखनी चाहिए तो जीवन में खुशियां आनी शुरू हो जाती है। इस दौरान पवन उर्फ गोली प्रजापत और पवन योगी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने सभी लोगों से ध्यान कराया और ध्यान का महत्व बताया और कहा ध्यान करने से बड़ी से बड़ी समस्या समाप्त होती है, हमें प्रभु का ध्यान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!