कोटपूतली (ईशाक खान): 🤣राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सोमवार को कोटपूतली आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कस्बे के पूतली कट पर कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जूली को साफा व माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत-अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी जायेगी। राज्य की वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान रवि सेहरा, बबलू सिरोहीवाल, भूप सिंह पूतली, मोहित सैनी, महेंद्र पूतली, देशराज आर्य, नवीन अरोदिया, अनिल राहेड़ा, बिल्लू राहेड़ा, संतू सुंदरपुरा, रामजीलाल सैनी, हवा सिंह गुर्जर, सचिन धनकड़, नरेश, मोनू करवास, घनश्याम आर्य, हेमंत शर्मा, नरेंद्र आर्य, सचिन यादव, सुमित गोयल, सतीश गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, सन्नी मीणा, गोलू, पंकज आर्य, कृष्ण सैन, पुष्कर मीणा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
3/related/default