जवाहर नवोदय विद्यालय पावटा में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ी

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा (राहुल शर्मा): जवाहर नवोदय विद्यालय पावटा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 की संभावित रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्य संजू जोशी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी गई है।

*मेरिट के आधार पर होगा चयन*  

प्रधानाचार्य संजू जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 11 में प्रवेश कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE/राज्य बोर्ड) में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। CBSE से संबद्ध विद्यालयों के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सीटें शेष रहने पर अन्य राज्य बोर्ड के छात्रों पर मेरिट के अनुसार विचार किया जाएगा।

*यह है पात्रता*
  
1. आयु सीमा: उम्मीदवार का जन्म 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए।  
2. शैक्षणिक योग्यता: आवेदक ने सत्र 2025-26 में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10 उत्तीर्ण की हो।  
3. न्यूनतम अंक: कक्षा 10 में कुल 60% या इससे अधिक अंक अनिवार्य हैं।  
4. विषयवार शर्त: विज्ञान वर्ग के लिए विज्ञान में तथा गणित विषय चुनने के लिए गणित में न्यूनतम 60% अंक होना जरूरी है।

*ऐसे करें आवेदन*  

इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय से ऑफलाइन आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं या नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट http://www.navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए फॉर्म विद्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं अथवा विद्यालय की ईमेल jnvjaipur@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं।

*30 जून अंतिम तिथि*  

प्रधानाचार्य ने बताया कि सीटों के अनुसार विषयवार मेरिट सूची समिति के निर्धारित मानदंडों पर तैयार की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!