कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में पदों के वर्गीकरण से संबंधित समस्याओं को लेकर विशाल जांगिड़, देवेंद्र शर्मा एवं अजय ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल के विशाल जांगिड़ ने बताया कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में पर्याप्त परिपूरक पद नहीं होने से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानियां होने से छात्र निराश हो रहे है। उन्होंने पदों में वृद्धि करवाने की मांग की। विद्यार्थियों ने बताया कि वर्तमान पद वर्गीकरण के कारण जनरल, ओबीसी, ईडब्लूएस एवं एमबीसी वर्ग के कई अभ्यार्थी शत प्रतिशत अंक प्राप्त लाने के बावजूद भी चयन से वंचित रह रहे हैं। अभ्यार्थियों ने मंत्री दिलावर से मांग की है कि जनरल, ओबीसी, ईडब्लूएस एवं एमबीसी वर्ग के पदों में शीघ्र वृद्धि की जाए एवं परीक्षा तिथि में उचित संशोधन किया जाए, ताकि पद वृद्धि के लिए प्रयासरत युवाओं को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके और भर्ती प्रक्रिया अधिक न्यायसंगत एवं संतुलित बन सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!