कोटपूतली-बहरोड़ (राहुल शर्मा): असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान की दुर्घटना में वीर जवानों की शहादत पर कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
*शोक संदेश जारी कर जताया दुख*
जारी शोक संदेश में इंद्राज गुर्जर ने कहा कि "असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान दुर्घटना में वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुःखद है। राष्ट्रसेवा में दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।"
*परिजनों के प्रति संवेदना*
उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सब शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्रदान करें। जिलाध्यक्ष गुर्जर ने ‘ॐ शांति’ के साथ सभी वीर शहीदों को नमन किया और कहा कि मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर करने वाले ये अमर सपूत सदैव हमारे प्रेरणास्रोत रहेंगे।