भांकरी में 15 जून को होगा श्री श्याम गोपाल मंडल का 31वां विशाल जागरण व भंडारा

AYUSH ANTIMA
By -
0


भांकरी/पावटा (राहुल शर्मा): हर साल की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम गोपाल मंडल, भांकरी के तत्वावधान में हारे के सहारे श्री श्याम बाबा का 31वां विशाल जागरण एवं भंडारा सोमवार, 15 जून 2026 को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

*पुजारी ने दी कार्यक्रम की जानकारी*  

श्री श्याम मंदिर, भांकरी के पुजारी पं.महेन्द्र शास्त्री ने बताया कि आयोजन की शुरुआत प्रातः 7:15 बजे श्री श्याम बाबा की मनमोहक झांकी के साथ भव्य नगर परिक्रमा से होगी। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए पंगत प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

*रात 8:15 बजे से सजेगा बाबा का दरबार*  

पं.शास्त्री ने बताया कि इसी दिन रात्रि 8:15 बजे से श्री श्याम बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी, छप्पन भोग लगाया जाएगा और भव्य ‘सच्चा दरबार’ सजाया जाएगा।

*प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति*  

इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक ममता वाजपेयी, धर्मवीर ब्रजवासी, माँ काली आर्ट ग्रुप दिल्ली तथा रफीक म्यूजिक ग्रुप भांकरी बाबा के दरबार में एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर अपनी हाजरी लगाएंगे।

*आयोजकों ने की अपील*  

कार्यक्रम के आयोजक "करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम", समस्त ग्राम जनता भांकरी (तहसील पावटा) तथा संजय अग्रवाल, आनंद अग्रवाल व जयकिशन अग्रवाल, दिल्ली वालों ने सभी श्याम प्रेमियों से अपील की है कि वे 15 जून को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम की झांकी के दर्शन, भजनों का आनंद और भंडारे की प्रसादी ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!