राजस्थान के सचिव व कांग्रेस प्रभारी चिरंजीव राव एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पिलानी*

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और राजस्थान के प्रभारी चिरंजीव राव अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान पिलानी पहुंचे। उन्होंने होटल सन साइन में चिड़ावा, पिलानी कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया। राव ने कहा कि वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि देश में राहुल गांधी एक ऐसा नेता हैं, जो आमजन की आवाज हर मंच पर उठाते है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राहुल गांधी की आवाज जन जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि अपना स्वार्थ साधने के लिए जो नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए है, वो अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्षा सुश्री रीटा चौधरी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की सभी कार्यकर्ता आम आदमी की समस्याओं को समझे, उनकी स्मस्याओ को हर मंच पर उठाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की हर जनविरोधी नीति का विरोध करे, उसको अपना मुद्दा बनाए। उन्होंने कार्यकर्तो को चेताया की जो पार्टी का पदाधिकारी बनकर निष्क्रिय रहता है, पार्टी उसको सहन नही करेगी। इस अवसर पर पिलानी विधायक पितराम काला ने कहा कि बीजेपी बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोट रही है। उन्होंने नटराजन का राज्यसभा सांसद के फॉर्म को रद्द करना संविधान का गला घोटने का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं था, जिसके कारण नटराजन का फॉर्म रद्द होने वाला हो। विधायक काला ने कार्यकर्ताओं से निकाय और पंचायती राज चुनाव में जी जान से जुटने और पार्टी को जिताने का आव्हान किया। विधायक काला ने केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को बताया व जनता के सामने इन्हे रखने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। बैठक को पीसीसी के सचिव प्रद्युमन सिंह, कांग्रेस जिला सह प्रभारी रियाजत खान, एससी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ.हरिसिंह सांखला, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सैनी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन पिलानी नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया। इस अवसर पर पिलानी विद्या विहार नगर पालिका पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रोहिताश रणवा, हीरालाल नायक, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रनवा, शेर सिंह नेहरा, पिलानी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कजला, पूर्व सरपंच नागरमल रावत, सरपंच प्रतिनिधि शीशराम धतरवाल, विजय श्योपुरा, सरपंच अनिल कटेवा, विनोद डांगी, राजीव गांधी पंचायतीराज के जिला अध्यक्ष विजय मील, रामू सिंह सरपंच मोरवा, रमेश गुर्जर मोरवा, संदीप झेरली, प्रकाश गुर्जर, दुर्गा प्रसाद बजावा, पार्षद प्रदीप झाझडिया, रणधीर सिंह, प्रेम प्रकाश मॉयल, मंडल अध्यक्ष विनोद कटकी, राजकुमार मेघवाल, लतीफ खान, चिड़ावा नगर अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, रामनिवास जांगिड़, सत्यनारायण धौलपुरिया, दलीप सिंह, वीरेंद्र पुनिया बनगोठड़ी, विनोद पुनिया दुलानिया, रणवीर पुनिया, शीशराम ओला, प्रेम, महावीर खरींटा, लांबा, ताराचंद लांबा, राजेश काजला, भवर सिंह लाडूदा, अयूब चौहान, नबील खान, अनुजा गोस्वामी, सम्पूर्ण सिंह जीनी, सुमेर सिंह अलीपुर, सुभाष भांभू, संत कुमार भांभू अलीपुर, सत्यवीर सिंह मेघवाल, लीलाराम भूपेश, मोतीलाल बाड़ेटिया, अनिल जांगिड़, अरविंद बाडेटिया, देवेंद्र चौधरी, मनोज भास्कर, प्रेमचंद स्वामी, हवासीह मेघवाल गोठडी आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!