झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में हर माह के आखिरी रविवार को आयोजित होने वाला नेत्र चिकित्सा व उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह चिकित्सा परामर्श शिविर 28 जून, रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लावरेश्वर महादेव मंदिर, राणी सती जी मंदिर के पास नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा आंखों की आधुनिक मशीनों से जांच कर निःशुल्क दवाइयां व चश्मे दिए जाएंगे। मोतियाबिंद के चयनित रोगियों के ऑपरेशन रियायती दर पर कराए जाएंगे, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप रोगियों की निःशुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा।
3/related/default