भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का भव्य सम्मेलन, जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जयपुर जिला देहात उत्तर के तत्वाधान में ग्राम सुजात नगर में अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज और अल्पसंख्यक वर्ग के कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का दायरा बढ़ाया है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है। मेवाती ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन तलाक जैसी सामाजिक कुप्रथा को कानूनी रूप से समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को समाज में सम्मान और न्याय दिलाने का ऐतिहासिक काम किया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और मुद्रा लोन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का सीधा लाभ देश के अल्पसंख्यक समाज तक बिना किसी बाधा के पहुंच रहा है। राजस्थान की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए हमीद खान मेवाती ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले ढ़ाई वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य सरकार ने ’सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ मुस्लिम समाज के सामाजिक और आर्थिक हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जिनका जमीनी स्तर पर आम जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन के सफल समापन के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का काफिला बाबा इनायत शाह रहमतुल्लाह अलैह की पवित्र दरगाह पर पहुंचा। जहां सभी ने पूरी अकीदत के साथ मजार शरीफ पर चादर पेश की। कार्यकर्ताओं ने देश और राजस्थान प्रदेश में शांति, आपसी भाईचारे, खुशहाली और निरंतर विकास के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर जिला देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार खान ने की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और दूर-दराज से आए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन की खास बात यह रही कि इसमें पुरुषों के साथ-साथ सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भी बेहद उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर पठान, प्रदेश कोषाध्यक्ष जमरुद्दीन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जावेद खान, जयपुर शहर महामंत्री परवेज खान, जिला महामंत्री निजामुद्दीन, पूर्व सरपंच गोपाल अग्रवाल, सरपंच हरिराम कटारिया, जिला उपाध्यक्ष वसीम खान लोहार, रफीक मनियार, सरफराज चौहान, जिला मंत्री शरीफ कुरैशी, एजाज कुरैशी, सरदार रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!