नारायणपुर: कस्बे के जयपुर रोड बाईपास पर स्थित तहसील कार्यालय के सामने करीब 1 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सहायक अभियंता, विद्युत विभाग कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधायक शेखावत ने कहा कि नारायणपुर क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से ऐईएन कार्यालय की मांग कर रहे थे। अब कार्यालय शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बिजली संबंधी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित और बेहतर सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बानसूर विधानसभा में सड़क, पेयजल, विद्युत व चिकित्सा से जुड़े कई कार्य प्रगति पर हैं। विकास के साथ-साथ कानून व्यवस्था भी मजबूत हुई है। नारायणपुर में पुलिस सक्रियता से काम कर रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।स्थानीय लोगों ने कार्यालय खुलने पर खुशी जताई और कहा कि हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। मौके पर एसडीम दिनेश शर्मा, एक्सईएन बानसूर राजेंद्र कुमार परेवा, एईएन नितिन कुमार गुप्ता, जेईएन धर्मेंद्र कुमार कोली, चतरपुरा जेईएन राजेंद्र कुमार गुर्जर, थानाधिकारी रोहिताश कुमार, चैयरमैन पुत्र भवानी शंकर सैनी, सुल्तान राम सैनी, जलेसिंह मीणा, महेंद्र योगी, नरेंद्र सिंह, अशोक सिंह शेखावत, मुकेश गोठवाल, मनोहर सिंह नायक, देशराज सिंह शेखावत, रमेश चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता व विद्युत विभाग के कर्मचारियों मौजूद रहे।
3/related/default