कोटपूतली (ईशाक खान): कस्बा स्थित श्री अवध बिहारी जी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ’’मन की बात’’ के 134 वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री अवध बिहारी जी मंदिर के महंत महामंडलेष्वर श्री श्री 1008 श्री बालेश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महंत श्री बालेश्वर दास जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को मन की बात कार्यक्रम अवश्य सुनना चाहिए। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश-विदेश की महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ-साथ अनेक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक विषयों की जानकारी प्राप्त होती है, जो समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी एड.अशोक सुरेलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा 100 मीटर दौड़ में मात्र दो दिनों के भीतर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटने की ऐतिहासिक उपलब्धि हांसिल हुई। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भीषण गर्मी के मौसम में नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पर्याप्त पानी पीने तथा धूप से बचाव करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के युवा आकाश गुप्ता के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने अपने साथियों के सहयोग से मनोरमा नदी की सफाई का अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आकाश और उनकी टीम ने नदी से प्लास्टिक एवं कचरा निकालकर पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में श्री अवध बिहारी जी मंदिर के पुजारी श्री नरहरिदास महाराज, बजरंगदास महाराज, प्रफुल्ल रमन, गर्वित बंसल, दिनेश यादव, मुनेश सैनी, मोहित बंसल, मन्नू बंसल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘‘मन की बात कार्यक्रम’’ का 134वॉं एपिसोड
By -
June 01, 2026
0
Tags: