राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत आज आपातकाल स्मृति बैठक को करेंगे संबोधित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत 25 जून 2026, गुरुवार को बीकानेर में आयोजित आपातकाल स्मृति बैठक को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। यह कार्यक्रम लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट करने और नई पीढ़ी को राष्ट्रहित एवं संविधान की गरिमा के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि आपातकाल के दौरान देशवासियों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ था। ऐसे समय में लोकतंत्र सेनानियों ने साहस और संघर्ष का परिचय देते हुए लोकतंत्र की रक्षा की थी। उनकी संघर्ष गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बैठक में लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों), जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!