बीकानेर (मुकेश रामावत): शहर की तोलियासर भैरूजी गली में नामी कंपनियों के नकली सौंदर्य प्रसाधन बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। लक्मे कंपनी की लीगल प्रतिनिधि नयन तारा डेमी की शिकायत पर कोटगेट पुलिस ने 4 दुकानदारों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
*312 नकली प्रोडक्ट बरामद*
पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ग्राहकों को असली की जगह नकली सामान बेच रहे थे और खरीद-बिक्री के कोई अधिकृत दस्तावेज नहीं थे।
* कार्रवाई में कैफ पुत्र फारूख की दुकान से लक्मे के 53 नकली उत्पाद।
* अबुजर पुत्र जलालुद्दीन की दुकान से लक्मे के 48 नकली उत्पाद।
* अबुजर पुत्र मोहम्मद रिजवान की दुकान से लक्मे के 24 नकली उत्पाद।
* मनोज कुमार मोदी की दुकान से लक्मे समूह के क्लोजअप ब्रांड के 187 नकली उत्पाद जब्त किए गए। कुल 312 नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स पकड़े गए हैं। कोटगेट पुलिस ने सभी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नकली प्रसाधन से त्वचा और सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है। पुलिस अब सप्लाई चेन खंगालने में जुटी है।