कोटपूतली (ईशाक खान): कस्बा स्थित सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता, भामाशाह व समाजसेवी शंकर लाल कसाना के सौजन्य से री-नीट परीक्षार्थियों के लिये निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाई गई। जिसका उद्देश्य छात्रों को बिना किसी मानसिक या आर्थिक तनाव के उनके परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाना रहा, साथ ही विधार्थियों को परीक्षा के बाद वापस उनके गंतव्य तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना ने बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कसाना ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य संवारना ही हमारा धर्म है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और युवाओं की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। पेपर दोबारा होने के कारण छात्र पहले ही मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, ऐसे में उनके आर्थिक बोझ को कम करना और उन्हें सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। निजी इंस्टीट्यूट की यह पहल क्षेत्र के युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। हम आगे भी छात्र हित में ऐसे कार्य जारी रखेंगे। कोचिंग से यह निःशुल्क बस सेवा तीन प्रमुख शहरों जयपुर, अलवर, नीमराना के परीक्षा केंद्रों के लिए उपलब्ध रहेगी। सभी रूटों के लिए बस सुबह 07 बजे रवाना हुई। छात्रों से यात्रा का कोई शुल्क नहीं लिया गया। लंबी दूरी को देखते हुए आरामदायक बसों का इंतजाम किया गया। छात्रों की सुरक्षा और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाना कोचिंग की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। इस दौरान संस्थान के निदेशक इंजी.विक्रम कसाना, इंजी.राजेश चौधरी व इंजी.योगेश चौधरी समेत राजेश सवाईका, दीनदयाल गौड़, कमांडो सतीश डोई आदि मौजूद रहें।
3/related/default