भैंसलाना के युवा वैज्ञानिक डॉ.केतुल कुमावत ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): निकटवर्ती गांव भैंसलाना निवासी, यंग साइंटिस्ट अवार्ड-2025 से सम्मानित एवं CSIR-SRF स्कॉलर डॉ.केतुल कुमावत के पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर सोमवार को पावटा स्थित सेठ साँवरिया प्रॉपर्टीज कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मसिंह भैंसलाना एवं बिल्लू राजपूत पावटा द्वारा उनका साफा बांधकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। भैंसलाना गांव के युवा वैज्ञानिक डॉ.केतुल कुमावत को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा रसायन विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। डॉ.कुमावत के 13 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं तथा भारत सरकार द्वारा उनके 2 भारतीय पेटेंट भी प्रकाशित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मसिंह भैंसलाना ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. केतुल कुमावत ने भैंसलाना गांव सहित पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है, जिस पर सभी क्षेत्रवासियों को गर्व है। इस दौरान रतन सिंह जोधपुरा, कंवर पाल सिंह भौनावास, रामजीलाल यादव, गज्जू बना सुदरपुरा, जितेंद्र सिंह, विजय कुमावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!