'परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ' अभियान: पावटा व कोटपूतली में लगे पानी के परिंडे, भाजपा नेताओं व संतों के सानिध्य में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा (राहुल शर्मा): भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए 'परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ' एवं 'वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान' के तहत एनजीओ माता सुंदरी देवी सर्व समाज उत्थान समिति पावटा द्वारा रविवार को दो स्थानों पर पानी के परिंडे लगाए गए। 

*शिवालय व बालाजी मंदिर परिसर में लगा परिंडा*  

पहला कार्यक्रम तालाब वाले शिवालय मंदिर परिसर पावटा एवं दूसरा कार्यक्रम बालाजी मंदिर परिसर कोटपूतली में आयोजित हुआ। दोनों स्थानों पर पुजारी सतीश योगी एवं पुजारी हनुमान प्रसाद जी के सानिध्य में परिंडे लगाकर अभियान की शुरुआत की गई।

*भाजपा नेताओं का रहा मुख्य आतिथ्य*  

कार्यक्रम में अरुण सैनी, अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल कोटपूतली, दिनेश मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा एवं सुरेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा जयपुर देहात उत्तर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
विशिष्ट अतिथि के तौर पर रोहिताश सैनी, अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद शहर कोटपूतली, एडवोकेट जेपी कोटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता, जयराम सरपंच, एडवोकेट अशोक सुरेलिया, मिथिलेश एवं प्रमोद सैनी गुरुजी मौजूद रहे। यह पुनीत कार्य प्रकाश चंद तोदवाल, उपाध्यक्ष सैनी समाज कोटपूतली, वरिष्ठ पत्रकार बिल्लू राम सैनी, रमन राहुल, संजय स्वामी एवं सुरज्ञानी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

*तीन माह से निरंतर जारी है अभियान*  

एनजीओ संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल सैनी ने बताया कि 'परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ' अभियान पिछले तीन माह से निरंतर जारी है। यह अभियान पूर्णतया जन सहयोग से चलाया जा रहा है। गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए जगह-जगह पेड़ों पर व सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के परिंडे लगाए जा रहे हैं और नियमित रूप से उनमें पानी भरने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य अतिथियों ने कहा कि बेजुबान पक्षियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। सभी ने आमजन से भी अपने घरों की छतों व बालकनी में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!