कोटपूतली (राहुल शर्मा): जिला कोटपूतली-बहरोड़ में छात्रों एवं युवाओं के मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 24 जून, बुधवार को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जन-जागरण एवं संवाद कार्यक्रम शरणम पैराडाइज, कोटपूतली में शाम 4 बजे शुरू होगा।
*पेपर लीक व रोजगार बनेगा मुख्य मुद्दा*
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विराटनगर इंद्राज गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं तथा शिक्षा व रोजगार से जुड़े गंभीर विषयों पर खुलकर संवाद होगा। युवाओं की आवाज को मंच देकर जन-जागरण किया जाएगा।
*कांग्रेसजन, विद्यार्थी व अभ्यर्थी आमंत्रित*
आयोजन में समस्त कांग्रेसजन, विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी एवं प्रबुद्ध नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। इंद्राज गुर्जर ने कहा, "आइए, युवाओं की आवाज को बुलंद करें और शिक्षा-रोजगार के सवालों पर जन-जागरण का हिस्सा बनें।"
*तैयारियां जोरों पर*
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ब्लॉक स्तर पर युवाओं से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है।