पर्यावरण बचाने का संकल्प, महायज्ञ अभियान ने बढ़ाई जन-जागरूकता

AYUSH ANTIMA
By -
0

 नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): प्रकृति संरक्षण एवं हरित वातावरण निर्माण के उद्देश्य से श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे “पर्यावरण महायज्ञ” के अंतर्गत भारत निर्माण सेवा केंद्र, ग्राम पंचायत चांदपुरी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व, पौधारोपण की आवश्यकता एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था सचिव सुनील कुमार शर्मा व स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा श्यामपुरा जागीर श्मशान घाट में पौधारोपण के लिए श्मशान भूमि का अवलोकन किया, जिसमें श्मशान के टूटे हुए मुख्य गेट को सही करवाने, पानी की समुचित व्यवस्था एवं चार-दिवारी को ऊंचा करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को अवगत करवाया गया। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी रीना यादव ने गेट लगवाने एवं चार दिवारी को ऊंचा करने के लिए पूर्ण आश्वासन दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। “एक पेड़ मां के नाम” की भावना के साथ यह अभियान निरंतर जन-जागरूकता का कार्य कर रहा है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी रीना यादव, संस्था सचिव सुनील कुमार शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि महावीर स्वामी, कनिष्ठ लिपिक कैलाश स्वामी, पटवारी अमरसिंह मीणा, महेश कुमार, पांचूराम शर्मा, रामकरण शर्मा सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!