राजस्थान विश्वविद्यालय की स्नातक भूगोल प्रायोगिक परीक्षा सोमवार से

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा जिले की स्नातक वार्षिक पद्धति की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा का केंद्र राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय, कोटपूतली को बनाया गया है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के भूगोल विषय के नियमित, पूर्व एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा सोमवार 22 जून को प्रातः 07.15 बजे से प्रारम्भ होगी। कला एवं विज्ञान संकाय के सभी संबंधित परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे कॉलेज या संबंधित विभाग के सूचना पट्ट पर अपना बैच नंबर देखकर परीक्षा के निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, फोटो युक्त पहचान पत्र, रिकॉर्ड एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों को प्रायोगिक मूल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं फीस की रसीद साथ लाना आवष्यक होगा। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक दस्तावेज साथ नहीं लाने की स्थिति में परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित कर दिया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!