कोटपूतली (ईशाक खान): निकटवर्ती ग्राम सुन्दरपुरा में परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री माधवदास जी महाराज के पावन सानिध्य में रविवार 21 जून को विशाल भंडारा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस धार्मिक उत्सव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आश्रम प्रबंधन और आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया जायेगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस पावन अवसर पर सुंदरपुरा धाम को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। महाराज ने संदेश दिया है कि संत सेवा ही सच्चा धर्म है और सभी सनातन प्रेमियों से आह्वान किया है कि वे इस महोत्सव में संग मिलकर पुण्य कमायें।
3/related/default