रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ के दूसरे दिन शनिवार को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने अवलोकन किया। इस दौरान जालोर निर्वतमान प्रधान नारायण सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि साथ रहे। अवलोकन के दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकतम व्यक्तियों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इस दिशा में प्रयास करने की बात कही। उन्होंने उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी आमजन के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों के प्रचार-प्रसार करने की बात कही। नगर परिषद में आयोजित प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक प्रदर्शनियों, चित्रों एवं जानकारीपूर्ण सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर रवि सोलंकी, गणपत सिंह बगेडिया, प्रेमाराम देवासी, सुरेश सोलंकी, डिम्पल सिंह, रतन सुथार, महेश भट्ट, दिनेश महावर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मुख्य सचेतक
By -
June 13, 2026
0
Tags: