ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): दतवास से मित्रपुरा रोड पर बद्री मीणा की ढाणी के पास एक ट्रैक्टर ने मोटरसाईकिल के टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी सूचना पर दतवास थानाधिकारी हरिराम वर्मा मय जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दतवास थानाधिकारी हरिराम वर्मा ने बताया कि गांव मित्रपूरा से विजेंद्र बैरवा (30) पुत्र रामफूल बैरवा मोटरसाइकिल से अपने घर खदीरया वाली ढाणी दतवास आ रहा था। इसी दौरान हजारी मीना की ढाणी की और से तेज गति से आ रहे बजरी के ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाईकिल चालक विजेंद्र बैरवा की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान घटना स्थल पर सैंकड़ों आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई और मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं सरकारी नोकरी दिलवाने की मांग पर धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने विधायक रामसहाय वर्मा व पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा सहित उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की लेकिन मौके पर दोनों नहीं पहुंचे। जिसकी सूचना पर उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़, तहसीलदार नरेश गुर्जर व डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों से समझााईश की। इस दौरान ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सरकार से 50 लाख रूपए का मुआवजा दिलवाने व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व दोनों बच्चों को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग पर अड़ गए। जिस पर एसडीएम राठौड़ ने मृतक की पत्नी को आंगनवाड़ी में आशा सहयोगिनी के पद पर नियुक्त करने, इंदिरा आवास दिलवाने व जन कल्याण योजना मिलने वाला लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया, जिस पर प्रशासन एवं ग्रामीणों में सहमति बनी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व प्रधान जयराम बैरवा, पूर्व सरपंच सांवरिया सोनी, किशन बैरवा, पूरणमल बैरवा, दशरथ सिंह चौहान व लादूलाल मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!