जालोर में प्रशिक्षु आरएएस अधिकारियों का अध्ययन भ्रमण, नरसाणा के विकास मॉडल को सराहा

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान जयपुर के प्रशिक्षु आरएएस अधिकारियों के दो दलों ने जालोर जिले के आकांक्षी ब्लॉकों का विस्तृत अध्ययन भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण स्तर पर चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की जमीनी हकीकत को ग्रामीणों के साथ संवाद करके जाना। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं और प्रशासन को लेकर अपने अनुभव साझा किये। संस्थान के निर्देशानुसार जालोर जिले के दो आकांक्षी ब्लॉकों जालोर और आहोर में दो अलग-अलग दलों द्वारा फील्ड विजिट की गई। इस दल में प्रशिक्षु अधिकारी रजनीश, सुनील, आदित्य, भानु, सुशील, अर्चना, सुनीता, प्रियंका, मृगांक, हेमंत, ऋतु, भूपेंद्र, रामेश्वर व राहुल शामिल रहे।
भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं के दल ने नरसाणा, चरली और गुढ़ा बालोतान ग्राम पंचायतों का दौरा किया। यहाँ योजनाबद्ध तरीके से हुए कार्यों को देखा। भ्रमण के दौरान उन्होंने नरसाणा में भामाशाहों के अनुकरणीय सहयोग से निर्मित सरकारी विद्यालय भवन, आधुनिक सुविधाओं से युक्त पिंक टॉयलेट तथा गुडा बालोतान में निर्मित प्राथमिक स्वास्थय केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने नरसाणा गाँव में सफाई व्यवस्था तथा ढकी हुई नालियों की सराहना की। क्षेत्रीय भ्रमण के समापन के बाद सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक ,कोषाधिकारी, उपखंड अधिकारी और विकास अधिकारियों से मुलाकात कर अनुभवों को साझा किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!