नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलाली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को राज्य व केंद्र सरकार की अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सुपरवाइजर वंदना सिंह तंवर के नेतृत्व में गोद भराई कार्यक्रम कर गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित की। सामाजिक न्याय विभाग ने दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राई साइकिलें प्रदान कीं। गरीब परिवारों को आवासीय पट्टे भी जारी किए गए। विधायक द्वारा मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थी मेवा देवी पत्नी किशन लाल प्रजापत निवासी बिलाली को चालीस हजार रुपए की दावा राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा, तहसीलदार अनिल कुमार, ग्राम पंचायत प्रशासक गोदी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शिविर की व्यवस्था की सराहना की।
3/related/default