पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने सुनी ग्रामीण सेवा शिविर में जनता की समस्याएं, जनसुनवाई कर मौके पर कराया समाधान

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटकासिम (जयबीर सिंह): ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूर में आयोजित शिविर का राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने निरीक्षण किया। शिविर में पहुंचकर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं आमजन को उपलब्ध कराए जा रहे लाभों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला एवं जरूरतमंद वर्ग को सशक्त बनाना है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं।
शिविर के दौरान पूर्व विधायक ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा जनसुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इसके पश्चात यादव बुढी बावल पहुंचे, जहां उन्होंने नवीन प्रतिष्ठान पीके होटल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में युवा नेता योगेश यादव, विश्वास यादव (जिला उपाध्यक्ष), रामनिवास यादव (मंडल अध्यक्ष), यशपाल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रिंकू यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंदन सिंह गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह जाट, सत्य प्रकाश यादव, श्रीराम सरपंच, चिंटू सरपंच, प्रवीण चौधरी, गजराज सिंह, मुकेश सिंह, राजेंद्र चौधरी, चिरंजीव, कैलाश चंद यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!