अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की बैठक में वार्षिक कैलेंडर एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला कोटपूतली-बहरोड़ की एक महत्वपूर्ण आभासी बैठक आयोजित हुई। डॉ.अशोक मिश्र द्वारा प्रस्तुत परिषद गीत के साथ बैठक प्रारंभ हुई। बैठक का संचालन एवं प्रदेश अधिवेशन में प्रस्तुत प्रतिवेदन का वाचन जिला महामंत्री डॉ.सविता गोस्वामी द्वारा किया किया। बैठक में केंद्र द्वारा दिए गए आठ आयाम लोक साहित्य, बाल साहित्य, युवा साहित्य, प्रचार प्रमुख एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में हल्दीघाटी विजय दिवस के अवसर पर 28 जून 2026 को बसई (खोहर) में काव्य आयोजन करने का निर्णय किया गया। बैठक में डॉ.विजय नागपाल 'नाविक', डॉ.ओमप्रकाश भार्गव, धूड़ाराम पद्म, डॉ.सविता गोस्वामी, डॉ.अशोक मिश्र, डॉ.रमाकांत शर्मा, डॉ.सतवीर यादव, नवनीत गौड़, सुनील शर्मा, धर्मपाल धर्म, राजेश बैराठी, संतोष भार्गव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!