बीकानेर (मुकेश रामावत): शहर में वास्तुकला के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सागर रोड, डी मार्ट के सामने 'डायनामिक आर्किटेक्ट्स' के नए कार्यालय का उद्घाटन बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने फीता काटकर किया।
*पचीसिया ने कहा- स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रहा बीकानेर*
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद पचीसिया ने कहा, _"वर्तमान में बीकानेर में अनेक बहुमंजिला आवासीय व औद्योगिक इमारतें अपना स्वरूप ले रही हैं, जो बीकानेर को स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान दिलाने में योगदान दे रही हैं। भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए बीकानेर आकर्षक एवं भव्य इमारतों वाली संभावनाओं का शहर बनता जा रहा है। इसका मुख्य कारण बीकानेर के हुनरमंद आर्किटेक्ट हैं, जो लोगों के घर व व्यापारिक प्रतिष्ठान के सपनों को साकार रूप देने की कला रखते हैं।" प्रबंध निदेशक रामेश्वर लाल सुथार एवं आर्किटेक्ट दिनेश सुथार ने बताया कि डायनामिक आर्किटेक्ट्स का मुख्यालय लुधियाना व कीर्ति नगर दिल्ली में है, जबकि मॉड्यूलर फर्नीचर की फैक्ट्री भिवाड़ी में स्थित है। फर्म द्वारा बीकानेर सहित अनेक शहरों में उपभोक्ताओं के कार्यालय व आवास के सपनों को साकार करने के साथ बेहतर सर्विस भी दी जा रही है। फर्म का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता संतुष्टि है। इस अवसर पर लक्ष्मण कड़वासरा, मो.हारून राठौड़, एडवोकेट कुलदीप शर्मा, राजा कलाल, अनिल कलाल, सुखदेव चायल, सुरपत सिंह राजवी, महबूब अली, एडवोकेट राजेश रावत, जगदीश सिंह चौधरी, निर्मल पारख, राजीव शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद पचीसिया का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।