सती माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: कलश यात्रा व हवन-यज्ञ के साथ हुआ संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): कृष्णा कॉलोनी के पास मालियों की ढाणी पर माली समाज के हलसोरा गोत्र द्वारा सती माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए शामिल हुई। इसके पश्चात वैदिक आचार्य केदार नारायण शास्त्री द्वारा अन्य आचार्यों के साथ मंत्रोच्चार के द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सती माता की मूर्ति की स्थापना की गई। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार एवं धार्मिक आस्था को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर पार्षद बाबूलाल सैनी, लालचंद सैनी, रमेश सैनी, भंवर लाल सैनी, शिवदयाल सैनी, बजरंग लाल सैनी, नाथू लाल सैनी, रामफूल सैनी, रामप्रसाद सैनी, हीरालाल सैनी, प्रहलाद सैनी, पप्पू लाल सैनी, दयाराम सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!