विश्व के अनेक राष्ट्र भारतीय ज्ञान परंपरा का कर रहे हैं अनुसरण: भरतराम कुम्हार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): विद्या भारती संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग के नवम दिवस को विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के उपाध्यक्ष व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पूर्व अध्यक्ष भरतराम कुम्हार, विद्यालय के पूर्व छात्र एवं व्याख्याता चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की त्रिखंड प्रचारक प्रवीण कुमार, समाज सेविका सुमन साहू तथा वर्ग पालक महीपाल सिंह ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता भरतराम कुम्हार ने “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा अत्यंत प्राचीन, समृद्ध एवं विश्व को दिशा प्रदान करने वाली रही है। सृष्टि की रचना संबंधी चिंतन से लेकर गणित, खगोल, चिकित्सा एवं विज्ञान के विविध क्षेत्रों में भारत ने विश्व को अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वराहमिहिर जैसे महान गणितज्ञ, ऋषि कणाद द्वारा प्रतिपादित परमाणु सिद्धांत तथा शल्य चिकित्सा के जनक महर्षि सुश्रुत भारतीय ज्ञान-विज्ञान की गौरवशाली परंपरा के उदाहरण हैं। आज भी विश्व के अनेक राष्ट्र भारतीय ज्ञान परंपरा का अनुसरण कर रहे हैं, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष रामगोपाल सेवलिया ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सतत प्रशिक्षण व्यक्ति के जीवन को निखारने तथा कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। द्वितीय सत्र में पूज्य संत प्रकाशदास महाराज का पाथेय प्राप्त हुआ। जिसमें उन्होंने नव चयनित आचार्य एवं दीदियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज परिवर्तन और राष्ट्र उत्थान का प्रमुख आधार होता है। जिला सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ग में नियमित एवं अनुशासित दिनचर्या के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोविन्द नारायण शर्मा, सहायक प्रधानाचार्य मोहन लाल शर्मा, बालिका प्रधानाचार्य सीमा माथुर, प्राथमिक प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा सहित अनेक आचार्य एवं दीदियां उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!