निवाई (लालचंद माली): नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के आदेशानुसार निकाय स्तर पर आयोजित होने वाले शहरी सेवा शिविर 2026 के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह शिविर 15 जुलाई तक आयोजित किए जाने तय किए गए थे। उक्त आदेश के दिशा-निर्देशों के तहत समस्त शिविर स्थान अब नगर पालिका कार्यालय परिसर में ही रहेंगे। इसके अतिरिक्त सामुदायिक भवन द्वितीय 80 फीट रोड पर आयोजित होने वाले शिविर से संबंधित कार्यक्रम का आदेश पृथक से जारी कर आमजन को इसकी सूचना बाद में दी जाएगी।
निवाई में शहरी सेवा शिविर के स्थानों में हुआ संशोधन, अब नगर पालिका कार्यालय में आयोजित होंगे समस्त शिविर
By -
June 17, 2026
0
Tags: