कृषि मण्डी में फर्जी पुलिस चौकी व किसानों के शोषण के आरोपों की जांच के लिए मण्डी प्रशासन ने मांगी सूचना

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): कृषि उपज मण्डी समिति, निवाई द्वारा आमजन व किसानों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। मण्डी सचिव डाॅ.कमल किशोर सोनी ने बताया कि किसान महापंचायत के युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी द्वारा आरोप लगाया गया है कि निवाई मण्डी परिसर में एक फर्जी पुलिस चौकी खोली गई है। इस फर्जी पुलिस चौकी के माध्यम से मण्डी में आने वाले सीधे-साधे किसानों को डराया-धमकाया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को औने-पौने एवं मनमाने दामों पर अपनी कृषि उपज बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे किसानों का आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए मण्डी समिति सचिव डॉ.कमल किशोर सोनी ने आवश्यक सूचना जारी करते हुए सर्वसाधारण एवं विशेषकर किसानों को सूचित किया है कि मण्डी प्रांगण के भीतर कम्प्यूटर, जनरेटर कक्ष में पुलिस कर्मियों के बैठने के लिए एक कक्ष आरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आरक्षित कक्ष पर कार्यरत किसी भी पुलिस कार्मिक, मण्डी प्रशासन के किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी या फिर मण्डी प्रांगण में व्यवसाय करने वाले किसी भी व्यापारी द्वारा यदि किसी भी किसान को धमकाया गया हो या फिर उन्हें अपनी कृषि उपज को मनमाने दामों पर जबरन बेचने के लिए मजबूर किया गया हो, तो ऐसे पीड़ित या प्रत्यक्षदर्शी इसकी सूचना सीधे मण्डी समिति को दे सकते हैं। मण्डी प्रशासन ने अपील की है कि इस प्रकार के शोषण या डराने-धमकाने से संबंधित कोई भी शिकायत, साक्ष्य या दस्तावेज यदि किसी के पास उपलब्ध हैं, तो वे अतिशीघ्र मण्डी समिति कार्यालय को उपलब्ध कराने का श्रम करें। इस सूचना व दस्तावेजों के आधार पर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मण्डी प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!