जाट छात्रावास की अर्धवार्षिक बैठक गुरूवार को

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): समाज की भावी पीढ़ी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास कोटपूतली में 25 जून गुरुवार को प्रातः 10 बजे बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें छात्रावास के विकास, प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर व्यापक चर्चा की जायेगी। साथ ही बैठक में छात्रावास के आय-व्यय का विवरण, वर्तमान कार्यों की समीक्षा तथा आगामी विकास योजनाओं पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव लिए जायेंगे। प्रबंधन समिति ने समाज के प्रत्येक वर्ग से इस बैठक में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। छात्रावास के अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने बताया कि महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। छात्रावास का विकास तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी सहभागिता और सुझाव प्रदान करे। प्रबंधन समिति ने सभी समाजबंधुओं, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर छात्रावास के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!