शाहजहांपुर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की आदिवासियों का संरक्षण एवं प्रवर्तन अधिकार योजना-2015 (एन-2) तथा गरीबों के प्रभावी कार्यान्वयन संबंधी कानूनी सेवाएं योजना-2015 (एन-6) के अंतर्गत ढोंढाकरी गांव में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी सुनील कुमार ने आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद, सामाजिक शोषण, भेदभाव, मजदूरी शोषण एवं सरकारी योजनाओं से वंचित किए जाने की स्थिति में पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ग्रामीणों को लोक अदालतों एवं विधिक साक्षरता कार्यक्रमों की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में नागरिकों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता संबंधी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार, कुलदीप, रवि, नीरज, मनोज, कबूल, विशंभर, हनुमान, लालसिंह, विजय सिंह, रजवंत सिंह, संजय पंच, मोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ढोंढाकरी गांव में नालसा योजनाओं के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
By -
June 24, 2026
0
Tags: