बहरोड़: गण्डाला गांव के मैन बाजार में स्थित एक किराना दुकान में गुरुवार को दिन में लगभग 2 बजे के करीब आग लग गई। पीड़ित पक्ष के करण सिंह लोहराण ने दर्जनभर से अधिक असामाजिक तत्वों पर दुकान में तौड फौड और आग लगाने का आरोप लगाया, साथ ही हवाई फायर करने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर एडिशनल एसपी सुरेश खींची, आरपीएस पल्लवी गुप्ता, नीमराना थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष सहित आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की। बाजार में आसपास लगे सीसीटीवी खगालकर जांच में जुट गई।
3/related/default