बहरोड़: बहरोड शहर निवासी लायन ललित शर्मा को लायंस इंटरनेशनल में डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 के रीजन 9 का रीजन चेयरपर्सन नियुक्त किया, जिसमें लगभग 15 क्लब आते हैं। लायंस क्लब बहरोड़ केसरी के नॉमिनेशन कमेटी अध्यक्ष लायन महेंद्र शर्मा ने बताया कि हमारे लायंस क्लब बहरोड केसरी के लिए यह बहुत ही बड़े गर्व का विषय है कि शीर्ष नेतृत्व ने हमारे क्लब के वर्तमान होनहार अध्यक्ष लायन शर्मा को आगामी कार्यकाल (2026-27) के लिए रीजन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी देकर नवाजा है। इससे सभी क्लबों में खुशी का माहौल है। लायन शर्मा एक जाने माने शिक्षाविद् एवं आईटी प्रोफेशनल हैं, जो कि पिछले 15-20 सालों से समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शर्मा दो बार लायंस क्लब बहरोड रॉयल के उपाध्यक्ष तथा दो बार अध्यक्ष रहे हैं। एक बार इन्होंने जोन चेयरमैन रहकर सेवा प्रदान की तथा ये प्रखर वक्ता भी है। वर्तमान में लायंस क्लब बहरोड केसरी के अध्यक्ष हैं, अब आगामी कार्यकाल (2026-27) के लिए इनको शीर्ष नेतृत्व ने रीजन चेयरपर्सन की जिम्मेदारी दी है। जैसा कि आयुष अंतिमा को ललित शर्मा ने बताया कि इस जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाएंगे और अपने क्षेत्र एवं रीज़न का नाम रोशन करेंगे। शर्मा ने कहा कि मेरा जीवन समाज सेवा एवं विद्यार्थियों के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है, मैं सदैव समाज की जो भी सेवा हो सकेगी, आवश्यक रूप से करने के लिए तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब में रहने पर मैंने अपनी समस्त जिम्मेदारियो को बखूबी निभाया है। यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन डॉ.आशुतोष वशिष्ठ ने मुझमें विश्वास दिखाकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, मैं पीड़ित मानवता हेतु अपना सर्वोपरि न्योछावर करने के लिए तथा पूर्ण समय देने के लिए तैयार हूं। मुझे जिस भी क्लब की जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा तथा अधिक से अधिक सेवा गतिविधियां करवाकर पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपने रीजन का नाम रोशन करने की कोशिश करूंगा। मेरा भरसक प्रयास रहेगा की नया से नया लायन सदस्य भी अधिक से अधिक गतिविधियों में शामिल हो और लायंस की सेवा भावना को गहराई से समझकर इसको अपने जीवन में अवतरित करें। मैं क्षेत्र की समस्त जनता से आग्रह करूंगा कि हमारा रीजन सेवा में आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है लेकिन फिर भी किसी प्रकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो आप हमें सूचित करें हमारा क्लब और हमारा रीजन आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगा।
3/related/default