निवाई (लालचंद माली): निकटवर्ती गांव पलेई में एक गाय का पैर टूट जाने की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा उपकेंद्र पलेई की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रभारी पशुधन निरीक्षक उम्मेद चौधरी के नेतृत्व में गाय का उपचार कर आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। टीम ने प्राथमिक उपचार के साथ पैर पर प्लास्टर/उपयुक्त उपचार कर गाय की देखभाल की तथा ग्रामीणों को उसकी नियमित देखरेख के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी। इस सेवा कार्य में पशु परिचर घनश्याम चौधरी के साथ विशाल जाट, पर्वत जाट, प्रेमराज जाट एवं शंभू जाट ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए गोसेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा टीम की त्वरित कार्रवाई और मानवीय सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। टीम ने बताया कि घायल एवं बीमार पशुओं की सूचना मिलते ही विभाग द्वारा तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाता है, जिससे पशुओं को समय पर राहत मिल सके।
3/related/default