नीमराना (रिंकू बड़सीवाल): मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के गांव नाघोडी-सिलारपुर स्थित बाबा शिवस्वरूप गौशाला में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर गौसेवा एवं गौसवामणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंडावर विधायक ललित यादव ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ललित यादव ने गौशाला में मौजूद गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौ सेवा की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा का विशेष महत्व है और गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। विधायक ललित यादव ने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह ने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसके कारण जनता के बीच उनकी विशेष पहचान है।
कार्यक्रम में अध्यक्षता शीतलनाथ महाराज ने की।
गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस वि.अ.अनूप यादव, सरपंच उमाशंकर यादव, सरपंच अजीत यादव, सरपंच श्याम सुंदर, पूर्व सरपंच रतनलाल, कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव एवं पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, पूर्व सरपंच रामनिवास, पूर्व सरपंच सतीश मुद्गल, पंचायत समिति सदस्य संजय यादव, पंचायत समिति सदस्य ऋषिराज यादव, नीमराना नगर पालिका कांग्रेस अध्यक्ष वेदप्रकाश सैनी, केशव प्रजापति, कर्मपाल चौहान, होशियार सिंह सैनी, महेंद्र ठेकेदार, सरपंच उदय सिंह, हमीर नेताजी, दिलावर चौधरी सरपंच, सतीश पार्षद, अशोक दौराता, गिर्राज सामरिया, वीर सिंह इटकान, शेरसिंह जांगिड़, संजय यादव, देवेंद्र यादव, मिंटू यादव, अजीत, महेश, बिल्लू गुर्जर, अरविंद मुद्गल, अनूप चौधरी, अरविंद, प्रमोद पंच, संदीप, प्रशांत शर्मा, अरविंद राठ ब्लड बैंक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा तथा सभी ने गौसंरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।