कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर बहरोड़ में मनाया गया "सेवा संकल्प दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर पीसीसी सचिव एवं कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव के नेतृत्व में बहरोड़ क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर एवं मुंडावर विधायक ललित यादव शामिल रहे। पूरे दिन आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जनसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः माँ मंशा देवी मंदिर, दहमी में पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई, जहां भंवर जितेंद्र सिंह जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा पक्षियों के लिए परिंडा लगाकर जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया गया। इसके बाद राठ गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गायों को हरी सब्जियां एवं गुड़ खिलाकर गौ सवामणी की गई। उपस्थित जनों ने गौ संरक्षण एवं सेवा के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए। जन्मदिवस के अवसर पर समाज के जरूरतमंद एवं घुमंतू परिवारों के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं फल वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का यह प्रयास सभी के लिए भावुक एवं प्रेरणादायक रहा। इसके पश्चात कारगिल डिफेंस एकेडमी, जांगिड़ छात्रावास, बहरोड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 378 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को महादान बताया।
रक्तदान शिविर के उपरांत कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों की उपस्थिति में भंवर जितेंद्र सिंह जी का जन्मदिवस केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई। सायंकाल पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में जरूरतमंद, असहाय एवं बेसहारा लोगों के लिए भोजन सेवा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन करवाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं संवेदना पहुंचाने का प्रयास किया गया। पीसीसी सचिव एवं कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह जी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय और आमजन के हितों के लिए समर्पित रहता है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रोहिताश्व चौधरी, बहरोड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकाश यादव, माजरी कलां ब्लॉक अध्यक्ष विकास शेखावत, ओबीसी प्रकोष्ठ महासचिव नवीन यादव, युवा कांग्रेस महासचिव जसविंदर यादव, मण्डल अध्यक्ष सुशांत एडवोकेट, राजसिंह, अमित योगी, लीलाराम सैनी, विनीत एडवोकेट, राधेश्याम, सुनील चौहान, दलीप अधाना, सुमित्रा टीकानिया, पूर्ण मेघवाल, सुभाष जेलर, छाजूराम, गोकुलचंद, लक्ष्मीनारायण, जीतू गोकलपुर, संजय सरपंच, रवि सैनी, नरेंद्र शिमला, भूप सिंह ,मोनू कल्याणपुरा, हरेन्द्र, मंजीत, उमेश, योगेश, नंदलाल, संदीप, सचिन, लोकेश, प्रदीप, आशीष, हमेश पटेल, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!