विधुत विभाग के ठेकाकर्मी की करंट लगने से मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): बज्जू क्षेत्र में कार्य के दौरान ठेकाकर्मी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मिठड़िया निवासी ठेकाकर्मी कोलायत लिफ्ट नहर के जीएसएस क्षेत्र में विद्युत लाइन पर काम कर रहा था, इस दौरान उसकी मौत हो गई। लगभग एक महीने पहले ही मृतक ठेके पर नौकरी लगा था। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण कर्मचारी की जान गई है। घटना के बाद बज्जू उप जिला अस्पताल के बाहर ग्रामीणों द्वारा धरना दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!